ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिना कोई अपराध के जेल में रहेगा डेढ़ साल का मुन्ना, क्या है वजह जानिये?

SHEIKHPUR: बिहार में करीब 8 साल के पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी आद

बिना कोई अपराध के जेल में रहेगा डेढ़ साल का मुन्ना, क्या है वजह जानिये?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEIKHPUR: बिहार में करीब 8 साल के पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ बिहार में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीम की कार्रवाई की। बभनबीघा गांव में एक घर में छापेमारी कर डेढ़ लीटर शराब के साथ 30 साल की मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया गया। 


जिसके बाद महिला को थाने लाया गया। थाने से महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मुन्नी देवी अपने डेढ़ साल के बेटे को साथ लेकर पहुंची थी। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेशी के लिए भी ले जाया गया। उस वक्त भी महिला अपने गोद में बेटे को ले रखी थी। इस दौरान मुन्नी देवी के परिवार के कोई भी सदस्य उससे मिलने नहीं पहुंचा। 


अपने बेटे को गोद में लेकर वो कोर्ट पहुंची। इससे पहले महिला ने बताया कि उनके घर पर कोई नहीं है। वो अपने कलेजे के टुकड़े को किसके भरोसे छोड़ेगी। यदि कोर्ट से जमानत नहीं मिलती है तब मजबूरन बच्चे को साथ लेकर जेल जाना पड़ेगा। जब तक हम जेल में रहेंगे तब तक दूधमुंहे बच्चे को भी जेल में ही रखेंगे। क्योंकि बिना मेरे वो एक पल भी अकेला नहीं रह सकता। 


टैग्स