ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: स्कूल का दरवाजा तोड़ बारातियों ने किया उपद्रव, ग्रामीणों ने बंधक बना लगाया 22 हजार का जुर्माना

SHEIKHPURA: इस वक्त खबर शेखपुरा से आ रही है जहां बारातियों द्वारा स्कूल का दरवाजे का ताला तोड़ स्कूल में उपद्रव करने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है स्कूल के कई सामानों को तोड़ा

बिहार: स्कूल का दरवाजा तोड़ बारातियों ने किया उपद्रव, ग्रामीणों ने बंधक बना लगाया 22 हजार का जुर्माना
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SHEIKHPURA: इस वक्त खबर शेखपुरा से आ रही है जहां बारातियों द्वारा स्कूल का दरवाजे का ताला तोड़ स्कूल में उपद्रव करने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है स्कूल के कई सामानों को तोड़ा और  बेंचों में आग लगा दी. और तो और उपद्रवियों ने गांधी जी की फोटो को भी तोड़ कर नीचे फेंक दिया. उन लोगों ने ब्लैकबोर्ड पर अश्लील शब्द लिख दिए. जब सुबह जब इस बात की जानकारी टोला सेवक को मिली तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ बारातियों को बंधक बना लिया. फिर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी. बाद में बारातियों पर जुर्माना लगाकर मामले को सुलझा लिया गया. 


जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत अरियरी थाना क्षेत्र के देवपुरी गांव का है. यहां बुधनी चौधरी की बेटी की शादी थी. जहां बाराती को गांव के सामुदायिक भवन में ठहराया गया था. लेकिन कुछ बाराती पास के स्कूल में घुस ताला-तोड़ उपद्रव किए. सुबह जब बच्चों को योगासन कराने के लिए स्कूल के टोला सेवक अनिल चौधरी पहुंचे तब इस बात की जानकारी हुई. फिर गांव वालों के सहयोग से बारातियों को बंधक बना लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. लेकिन बाद में तोड़े गए सामान और नुकसान के एवज में बारात पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसके बाद ही बारातियों को जाने दिया गया. 


इस मामले में अरियरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकरी दी कि नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरजपुर गांव से कल देवपुरी में बारात आई थी. सभी बारातियों को गांव में के सामुदायिक भवन में ठहराया गया था. लेकिन आधी रात को बारातियों ने सामुदायिक भवन की दीवार फांद कर स्कूल के दो कमरों का दरवाजा तोड़ दिया और सारे सामान को तोड़ फोड़ दिया. बारातियों ने पंखा इत्यादि कई सामानों को तोड़कर बाहर फेंक दिया.  

टैग्स