ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार: घर से फरार प्रेमिका के साथ प्रेमी ने बनाया शारीरिक संबंध, लड़की के कपड़े लेकर भागा

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक लड़की को अपने प्रेमी के साथ भागना महंगा पड़ गया. क्योंकि प्रेमी उसे बीच रास्ते में

बिहार: घर से फरार प्रेमिका के साथ प्रेमी ने बनाया शारीरिक संबंध, लड़की के कपड़े लेकर भागा
First Bihar
3 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक लड़की को अपने प्रेमी के साथ भागना महंगा पड़ गया. क्योंकि प्रेमी उसे बीच रास्ते में ही धोखा देकर फरार हो गया. पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गई है.


मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड गांव का है. दरअसल एक लड़की अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती थी. एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. प्रेमी ने उसके साथ मंदिर में दिखावटी शादी रचाई और लड़की को लेकर कोलकाता भाग गया. वह लड़की के साथ कुछ दिन कोलकाता में रहा और उसके साथ संबंध बनाया. फिर प्रेमी लड़की को लेकर शेखपुरा आ गया. दोनों एक किराए के मकान में रहने लगे. एक दिन प्रेमी लड़की को यहां अकेले छोड़कर भाग निकला.


प्रेमी अपने साथ लड़की के सारे कपड़े भी ले गया. यहां तक की लड़की के जरूरी कागजात और मोबाइल भी उसने नहीं छोड़ा. लड़की का कहना है कि उसी मोबाइल में दोनों की शादी की तस्वीरें भी थीं. अब प्रेमिका पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. लड़की ने पुलिस को बताया कि जिस लड़ने ने उसे धोखा दिया है, उसका नाम अमरजीत है. अमरजीत चेवाड़ा थाना के बरारीबीघा गांव का रहने वाला है. जब वह पढ़ने के लिए जाती थी, उसी समय अमरजीत उससे मिला था और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था. 


लड़की ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. शिकायत पत्र में कहा है कि 14 अप्रैल को उसने गिरीहिंडा पहाड़ के शिव मंदिर में आरोपी अमरजीत ने उसके साथ रचाई थी. छात्रा ने बताया कि जब उसके परिवार के लोग युवक के घर पर खोजने के लिए गए तो पता चला कि सभी लोग यहां से भाग गए हैं और नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के सोन सिकटा स्थित ननिहाल में रह रहे हैं. परिवार के लोग जब वहां भी युवक से मिलने के लिए गए तो उसके मामू नीतीश कुमार आदि ने मारपीट कर सबको भगा दिया. पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. 

टैग्स