ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : होटल में चलता था सेक्स रैकेट, प्रशासन ने किया सील अब नीलामी की तैयारी

SHEIKHPURA : होटल में सेक्स रैकेट चलाना संचालकों को भारी पड़ गया है। शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित उस होटल को सील कर दिया गया है, जिसमें पिछले दिनों सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ थ

बिहार : होटल में चलता था सेक्स रैकेट, प्रशासन ने किया सील अब नीलामी की तैयारी
First Bihar
2 मिनट

SHEIKHPURA : होटल में सेक्स रैकेट चलाना संचालकों को भारी पड़ गया है। शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित उस होटल को सील कर दिया गया है, जिसमें पिछले दिनों सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। बरबीघा के कोइरीबीघा मुहल्ला स्थित आदर्श उत्सव हॉल एंड रेस्टोरेंट को शनिवार को सील कर दिया गया। एसपी कार्तिकेय शर्मा और एसडीओ निशांत निर्देश पर इसे सील किया गया। 


होटल को सील करने के लिए दंडाधिकारी के तौर पर अंचलाधिकारी अशोक कुमार और थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र को जिम्मेदारी दी गयी थी। इन दोनों की मौजूदगी में होटल को सील किया गया है। इस होटल से सेक्स रैकेट का संचालन होता था और अब कानूनी प्रक्रिया के तहत सील किया गया। इस दौरान इस पूरे मामले का वीडियो भी बनाया गया।


आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों इस होटल में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। दरअसल इस होटल में सफेदपोशों की शह पर पिछले कुछ समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसको लेकर पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर बरबीघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर होटल संचालक विनोद महतो समेत कई लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई के तहत शनिवार को होटल सील करने की कार्रवाई की गई।


मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन के द्वारा इस होटल को नीलाम भी किया जाएगा। वहीं होटल से के दौरान विधि व्यवस्था के मध्य नजर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है जबकि काफी गहमागहमी के बीच होटल को सील कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rohit

FirstBihar संवाददाता