ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : पत्नी को जबरदस्ती रात में दूसरे मर्द के साथ सोने को कहता है सिपाही, महिला ने थाने में किया केस

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला ने अपने सिपाही पति के ऊपर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिल

बिहार : पत्नी को जबरदस्ती रात में दूसरे मर्द के साथ सोने को कहता है सिपाही, महिला ने थाने में किया केस
First Bihar
2 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक महिला ने अपने सिपाही पति के ऊपर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि उसका पति रात में दूसरे मर्द के साथ कमरे में जबरदस्ती सोने को कहता था. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड की है. यहां मनीयंडा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका पति सिपाही है और फ‍िलहाल दिल्‍ली में तैनात है. आरोपी पति उसे गैर मर्द के साथ रात में अकेले कमरे में बंद होने के लिए दबाव बनाता है. 


महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग उस पर 5 लाख रुपए मायके से लाने के लिए भी कहते थे. उसकी शादी हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और उसके पति ने भूत-प्रेत का बहाना बनाकर आखिर उसे घर से निकाल दिया है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि 24 साल की पीड़िता महिला की शादी दो साल पहले  2020 में बंगाल के वर्द्धमान जिले के कुल्टी गांव निवासी मुजाहिदुल इस्लाम के साथ हुई थी.


पीड़िता ने जानकारी दी कि आरोपी सिपाही मुजाहिदुल इस्लाम सीआइएसएफ में तैनात है और अभी फिलहाल नई दिल्‍ली के शास्त्री नगर पार्क इलाके में ड्यूटी करता है. उसके परिवार के सभी लोग फिलहाल गाजियाबाद में रहते हैं और वे किसी ढोंगी बाबा सैयद नूर इस्लाम के चक्‍कर में पड़ गए हैं. 


महिला ने बताया कि उसके पति और ससुराल के अन्‍य सदस्‍य झाड़-फूंक के बहाने ढोंगी बाबा के साथ अकेले सोने को कहता है. महिला का कहना है कि ऐसा नहीं करने पर वह तलाक देकर दूसरी शादी करने की बात कह रहा है.