ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : होली मनाने के लिए ससुराल पहुंचा था युवक, पुलिस ने शराब के नशे में कर लिया गिरफ्तार

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां होली मनाने के लिए ससुराल जाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने ससुराल पहुंचे युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। घटना शेखोपुरसराय थ

बिहार : होली मनाने के लिए ससुराल पहुंचा था युवक, पुलिस ने शराब के नशे में कर लिया गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां होली मनाने के लिए ससुराल जाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने ससुराल पहुंचे युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। घटना शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र बहिक्क्ठा गांव की है। बताया जाता है कि युवक के ससुराल में देसी शराब बनाने का काम चल रहा था। 


गुप्त सूचना के आधर पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो युवक को शराब के नशे में पाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बहिक्कठा गांव में हरदेव चौधरी के घर देसी शराब बनाने काम किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने हरदेव चौधरी के घर छापेमारी की। 


इसी दौरान पुलिस ने ससुराल आए हरदेव चौधरी के दामाद पंकज कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र स्थित खालसा गांव निवासी जागो चौधरी का पुत्र बताया जा रहा है।


पुलिस की मानें तो पंकज कुमार बीते बुधवार को होली मनाने के लिए अपने ससुराल पहुंचा था। जहां उसके ससुराल में छापेमारी के दौरान चार लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं उसी गांव में एक अन्य व्यक्ति के घर भी शराब बनाने की सूचना मिली थी। हालांकि छापेमारी की जानकारी मिलते ही घर के लोग फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस नशे की हालात में गिरफ्तार पंकज कुमार को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।