ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: तंत्र-मंत्र के आरोप में बुजुर्ग शख्स की हत्या, पड़ोसियों ने ही पीट-पीटकर ले ली जान

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां तंत्र-मंत्र के आरोप में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की रात कुछ लोग मृतक के घर में घुस गए और बीमार बच्चे को ठीक करने की ब

बिहार: तंत्र-मंत्र के आरोप में बुजुर्ग शख्स की हत्या, पड़ोसियों ने ही पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA: खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां तंत्र-मंत्र के आरोप में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की रात कुछ लोग मृतक के घर में घुस गए और बीमार बच्चे को ठीक करने की बात कह उसके साथ जमकर मारपीट की। बुरी तरह से पिटाई के कारण बुजुर्ग शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सहायक थाना कसार के बरसा गांव के टोला गरीबन बीघा की है।


मृतक की पहचान गरीबन बीघा निवासी 65 वर्षीय रामदेव मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामदेव मांझी झाड़-फूंक का काम करता था। पड़ोस का ही रहने वाले कजरू मांझी का बेटा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में सुझार नहीं हो रहा था। कजरू मांझी का आरोप था कि रामदेव मांझी ने ही तंत्र-मंत्र कर उसके बेटे को बीमार कर दिया है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था।


शनिवार की देर रात आरोपी कजरू मांझी अपने साथियों के साथ रामदेव मांझी के घर में घुस गया और बीमार बेटे को ठीक करने की बात कह रामदेव के साथ मारपीट शुरू कर दी। रामदेव अपनी सफाई देता रहा और आरोप बेरहमी से उसे पिटते रहे। पिटाई से जब रामदेव बेहोश हो गया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोस के लोग जबतक रामदेव के घर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।