ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

शराबबंदी की शपथ के बीच दो लोगों की संदिग्ध मौत, शराब से मौत की आशंका

VAISHALI : शुक्रवार को नशा मुक्ति दिवस के मौके पर एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य भर में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लोग शपथ ले रहे थे. तो वहीं दूसरी तरफ से वैशाली के महुआ

शराबबंदी की शपथ के बीच दो लोगों की संदिग्ध मौत, शराब से मौत की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : शुक्रवार को नशा मुक्ति दिवस के मौके पर एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्य भर में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लोग शपथ ले रहे थे. तो वहीं दूसरी तरफ से वैशाली के महुआ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत शराब पीने की वजह से हुई है. महुआ थाना इलाके के दक्षिणी सिंघाड़ा पंचायत के भरतपुर वार्ड में दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को सनसनी फैल गई.


स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भरतपुर सिंघाड़ा गांव के रहने वाले 55 साल के नवल सिंह और 48 साल के देव आनंद साहनी की मौत हो गई. दोनों को एक रात पहले से सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी. मौत के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उनकी डेडबॉडी भरतपुर घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया. इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.


संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद महुआ थाने की पुलिस से गांव में पहुंची है. महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी के नेतृत्व में पहुंची टीम में एक डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देव आनंद साहनी का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा की मौत की वजह क्या रही?

टैग्स