ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

शराबी पति ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या, बच्चों को लेकर हुआ फरार

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नशेड़ी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी पति अपने तीन

शराबी पति ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या, बच्चों को लेकर हुआ फरार
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नशेड़ी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी पति अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के तिरविरवां गांव की है। मृतक की पहचान मोतिहारी के मलाही टोला गांव की रहने वाली शोभा देवी के रूप में की गई है।



जानकारी के मुताबिक मोतिहारी जिले के महाली टोला थाना क्षेत्र के मलाही गांव की रहने वाले बच्चा यादव ने अपनी बेटी शोभा देवी की शादी पांच साल पहले तिरविरवां गांव के रामजी यादव के बेटे बीरेंद्र यादव के साथ की थी। शादी के बाद उसका एक बेटी और दो बेटे हुए। शोभा देवी का पति बीरेंद्र शराब और स्मैक का आदि हो चुका था। बुधवार की रात में अपने दोस्तों के साथ शराब की पार्टी की। इस दौरान उसने अपने छोटे-छोटे बच्चों के सामने ही पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी।



गोली लगने से शोभा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गये। मृतका के मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। वहीं सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टैग्स