ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा!, ट्रेन से 50 लाख की हेरोइन जब्त

KATIHAR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से लोग दूसरे नशे के आदि हो रहे है। लगातार गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खेप जब्त होने के बाद कहा जा रहा है कि शराबबंदी के कारण ब

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा!, ट्रेन से 50 लाख की हेरोइन जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से लोग दूसरे नशे के आदि हो रहे है। लगातार गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खेप जब्त होने के बाद कहा जा रहा है कि शराबबंदी के कारण बिहार में दूसरी नशीली पदार्थों की खपत बढ़ गई है। कटिहार में रेल पुलिस ने छापेमारी कर करीब 50 लाख मूल्य की हेरोइन को जब्त किया है। अवध आसाम एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, कटिहार रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागालैंड के दिमापुर से एक लड़की अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में मादक पदार्थ अपने शरीर में छुपा कर ला रही है। इस सूचना के बाद रेल पुलिस के अधिकारियों ने छापेमारी दल का गठन किया। जैसे ही ट्रेन कटिहार स्टेशन पर रूकी, रेल पुलिस की टीम ने ट्रेन नंबर 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने AC3 से एक लड़की को गिरफ्तार किया।


पुलिस के जवानों ने जब गिरफ्तार लड़की की तलाशी ली तो उसके पास से लगभग 423 ग्राम हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार लड़की की पहचान मुजफ्फरपुर की रहने वाली 27 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लड़की से कड़ी पूछताछ कर रही है।