ब्रेकिंग
शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब बरामद, बिहार के रास्ते छत्तीसगढ़ से सिलीगुड़ी ले जाई जा रही थी बड़ी खेप

ARWAL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सरकार और पुलिस इस कानून को सख्ती से पालन कराने में विफल रही है। दूसरे प्रदेशों से शराब की बड़ी खेप लगातार बिहार पह

शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब बरामद, बिहार के रास्ते छत्तीसगढ़ से सिलीगुड़ी ले जाई जा रही थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सरकार और पुलिस इस कानून को सख्ती से पालन कराने में विफल रही है। दूसरे प्रदेशों से शराब की बड़ी खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां पुलिस ने बिहार के रास्ते छत्तीसगढ़ से सिलीगुड़ी ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। बरामद शराब की कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है।


दरअसल, अरवल की कलेर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप बिहार में पहुंची है। जिसके बाद कलेर थाने की पुलिस ने एनएच 139 पर दिलावरपुर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 10 चक्का के एक ट्रक को रोककर उसकी सघन जांच शुरू की। ट्रक के ऊपरी हिस्से में लकड़ी की भूसी रखी गई थी और लकड़ी की भूसी के अंदर शराब की खेप को छिपाकर रखा गया था। जांच के दौरान ट्रक से 582 कार्टन में 18786 बोतल शराब बरामद हुई। बरामद हुई 5148 लीटर अंग्रेजी शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।


इस मामले में पुलिस ने पंजाब के रहने वाले ट्रक चालक सुरेन्द्र सिंह और खलासी हरभजन सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अरवल एसपी मोहम्मद कासिम ने शराब पकड़ने वाले कलेर थानाध्यक्ष संजीत सिंह, सहायक थाना अध्यक्ष शमशेर आलम के अलावे अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की डिलीवरी कहां होनी थी।


शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब बरामद, बिहार के रास्ते छत्तीसगढ़ से सिलीगुड़ी ले जाई जा रही थी बड़ी खेप

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता