ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

शराबबंदी समीक्षा बैठक के बाद भी नहीं माने अधिकारी, शराब के नशे में टल्ली सरकारी कर्मी गिरफ्तार

कैसे बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब बेची जा रही है? इसको लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में बड़ी बैठक किए. लेकिन इसके बावजूद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से एक मामला आय

शराबबंदी समीक्षा बैठक के बाद भी नहीं माने अधिकारी, शराब के नशे में टल्ली सरकारी कर्मी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

कैसे बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब बेची जा रही है? इसको लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में बड़ी बैठक किए. लेकिन इसके बावजूद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से एक मामला आया है. जहां कटी प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा को कांटी पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. 


जानकारी के अनुसार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा शराब पीकर कार्यालय में हल्ला हंगामा कर रहे थे. जिसके बाद कार्यालय परिसर में हल्ला हो गया और प्रखंड कार्यालय के आसपास काफी भीड़ लग गयी. इसकी सूचना किसी ने कांटी के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को दे दी. खबर मिलते हुए थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यालय में धावा बोल दिया. जहां पुलिस ने साहब को नशे में रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर वहां से निकल गयी और थाना पर ले जाकर मेडिकल जांच की गई. जिसमें अल्कोहल का सेवन करने की पुष्टि की गई है. सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.


मामलों को लेकर कांटी के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस अपने बयान पर FIR दर्ज कर जेल भेजेगी. शराब पीने की पुष्टि हुई है. हालांकि कार्यालय से शराब की बोतल या अन्य कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. हालाकिं वे नशे की हालत में धुत पाए गए हैं. जनकारी के अनुसार जेल भेजने के बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. इसके बाद बर्खास्तगी भी तय मानी जा रही है.


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार को शराबबंदी की समीक्षा बैठक के बाद कई सख्त आदेश जारी किए हैं. जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए काफी सख्त निर्देश दिये गए हैं. CM नीतीश ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि शराबबंदी के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वो पूरी मुस्तैदी एवं मनोयोग के साथ काम करें. हम ना राज्य में शराब आने देंगे और ना ही शराब किसी को पीने देंगे. इसी सोच के साथ काम करें. 


टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें