ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई 50 लाख की शराब, यहां भेजी जा रही थी बड़ी खेप

BUXAR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम हर दिन शराब की खेप पकड़ रही है। ताजा मामला

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई 50 लाख की शराब, यहां भेजी जा रही थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम हर दिन शराब की खेप पकड़ रही है। ताजा मामला बक्सर से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर से 50 लाख की शराब को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप लेकर एक कंटेनर बक्सर के रास्ते पटना जा रहा है। इस सूचना के बाद रविवार की देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर ट्रकों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर सामने से आ रही कंटेनर पर पड़ी। पुलिस जवानों ने ट्रक को रोका और उसकी तलाशी शुरू की।


कंटेनर की तलाशी के दौरान उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में शराब को जब्त किया। जब्त शराब की कीमत 50 लाख से अधिर बताई जा रही है। एक सप्ताह के अंदर उत्पाद विभाग की टीम को यह दूसरी बड़ी सफलता मिली है, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।शराब की खेप चंडीगठ से पटना भेजी जा रही थी लेकिन बीच रास्ते में ही उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफिया के मनसूबों पर पानी फेर दिया। बता दें कि बक्सर में बीते दो महीने के भीतर 15 करोड़ से अधिक का शराब जब्त हुई है।