ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

शराबबंदी के बावजूद बिहार में एक और जहरीली शराब कांड, सीवान में 5 लोगों की गई जान

SIWAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद जहरीली शराब से मौत के मामले समय-समय पर सामने आ रही हैं। राज्य में एक बार फिर से जहरीली शराब कांड हुआ है। सीवान जिले के गुठनी थ

शराबबंदी के बावजूद बिहार में एक और जहरीली शराब कांड, सीवान में 5 लोगों की गई जान
Editor
3 मिनट

SIWAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद जहरीली शराब से मौत के मामले समय-समय पर सामने आ रही हैं। राज्य में एक बार फिर से जहरीली शराब कांड हुआ है। सीवान जिले के गुठनी थाना इलाके में शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ से जहां परिवार वाले शराब की वजह से मौत की बात कह रहे हैं तो वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दरअसल शराब पीने के बाद रविवार की शाम से बेलौर पंचायत के कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई शुरू हुई। उल्टी, दस्त और सिर दर्द की शिकायत के बाद इन लोगों को परिजन अस्पताल ले गए, जहां 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। पांचवे की मौत सोमवार की रात हो गई है। 


जिन पांच लोगों की मौत शराब की वजह से हुई है उनमें 55 साल के दुखहरण राम, 45 साल के रविंद्र राम 35 साल के शिवजी यादव 25 साल के मनोज कुमार राम और अनवर अंसारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने की वजह से है गांव के और लोगों की भी तबीयत बिगड़ी है। इन लोगों की स्थिति ठीक है लेकिन यह चोरी-छिपे अलग-अलग जगह पर अपना इलाज करा रहे हैं। जहरीली शराब से मारे गए शिवजी यादव के शव को उनके परिजनों ने आनन-फानन में जला दिया जबकि दुखहरण राम के शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पूरे मामले में प्रशासन जहरीली शराब से मौत की आशंका को खारिज कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि जहरीली शराब से मौत होने के पहले आंखों की रोशनी चली आती है इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। 


जिले के एसपी अभिनव कुमार के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस पूरे मामले की छानबीन जारी है घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई करेगी।

टैग्स