ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

शराब पकड़ने में सारण तो शराबियों की गिरफ्तारी में टॉप पर पटना, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया रिपोर्ट

PATNA: बिहार में अपराधिक मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। वहीं क्राइम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम भी एक्शन में है। ऑपरेशन प्रहार के तहत मई महीने में पुलिस की वज्र टीम ने 6576 वा

शराब पकड़ने में सारण तो शराबियों की गिरफ्तारी में टॉप पर पटना, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया रिपोर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधिक मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। वहीं क्राइम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम भी एक्शन में है। ऑपरेशन प्रहार के तहत मई महीने में पुलिस की वज्र टीम ने 6576 वांछित अपराधियों की गिरफ़्तारी की है। साथ ही शराबबंदी से जुड़ी कार्रवाई के लिए बनी एंटी लिकर टास्क फोर्स ने मई माह में डेढ़ लाख लीटर से ज्यादा शराब भी बरामद किया है। वहीं उत्पाद कानून के उल्लंघन करने के मामले में 6255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि सारण जिले में सबसे ज्यादा शराब पकड़ा गया तो वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी में पटना टॉप पर रहा। 


पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, हत्या की कोशिश मामले में 1613, हत्या के मामले में 633, एससी-एसटी अधिनियम में 435, तो वहीं पुलिस पर हमला मामले में 295 अपराधियों की मई में गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा अन्य प्रतिवेदित कांडों में 3600 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान पुलिस ने 266 आग्नेयास्त्र और 652 कारतूस भी पुलिस के हाथ लगे हैं। 


पिछले महीने की कार्रवाई के दौरान एंटी लिकर टास्क फोर्स की 233 टीम ने शराब की 2012 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया। इस दौरान 60 हजार लीटर से अधिक देसी, जबकि 96 हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद किए गए। टास्क फोर्स ने मुजफ्फरपुर से 688, बक्सर से 623, सारण से 445, नालंदा से 375 और मोतिहारी से 295 लोगों को पकड़ा है। 


शराब बरामदी में टॉप पर रहे ये जिले


जिला        शराब

सारण       20,612

मुजफ्फरपुर  13,369

मोतिहारी    11,058

कैमूर        10,812

मधुबनी      9,831


अपराधियों की गिरफ्तारी में टॉप 5 जिले


जिला       गिरफ्तार

पटना        1070

मुजफ्फरपुर   476

गया          435

सारण         410

रोहतास       326

टैग्स