ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

नीतीश के कहने पर दिन में ली शपथ, शाम में पहुंच गये मयखाने: दारू के नशे में धुत्त हेडमास्टर साहब को पुलिस ने गिरफ्तार किया

BAGAHA: शुक्रवार को नीतीश कुमार ने पूरे बिहार के सरकारी अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को कसम खिलवायी थी कि वे पूरी जिंदगी शराब नहीं पीयेंगे. लेकिन एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने

नीतीश के कहने पर दिन में ली शपथ, शाम में पहुंच गये मयखाने: दारू के नशे में धुत्त हेडमास्टर साहब को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Editor
3 मिनट

BAGAHA: शुक्रवार को नीतीश कुमार ने पूरे बिहार के सरकारी अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को कसम खिलवायी थी कि वे पूरी जिंदगी शराब नहीं पीयेंगे. लेकिन एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने नीतीश जी के शपथ दिलाने की लाज को कुछ घंटे के लिए भी नहीं रखा. जिस दिन शपथ ली उसी शाम मयखाने में पहुंच गये. हालांकि पुलिस की गिरफ्त में आ गये हैं. अब चूंकि शपथ खायी थी इसलिए नौकरी पर भी आफत आ गयी है. 

मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है. बगहा में पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की रात हेडमास्टर साहब नशे में धुत्त पक़ड़े गये हैं. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे पिपरासी में श्रीपतनगर के प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर कुंदन कुमार गोंड़ को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में वे शराब के नशे में पाये गये हैं. 


यूपी गये शराब पीने

स्थानीय थानेदार राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि हेडमास्टर उत्तर प्रदेश के छितौनी से शराब पीकर बिहार स्थित अपने घर लौट रहे थे. पुलिस को खबर मिली औऱ उन्हें धर दबोचा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किये गये हेडमास्टर की मेडिकल जांच करायी गयी है और उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया जाएगा. 

दिन में ही ली थी शपथ

वैसे हेडमास्टर साहब ने शुक्रवार के दिन में ही शपथ ली थी. खुद ही नहीं बल्कि स्कूल के दूसरे शिक्षकों औऱ बच्चों को कसम खिलायी थी कि वे आजीवन शराब से दूर रहेंगे. बकायदा इसके लिए लिखित शपथ पत्र भरा था. लेकिन जैसे ही शाम हुई वैसे ही वे कुछ ही दूरी पर स्थित उत्तर प्रदेश सीमा को पार कर गये. वहां जी भर के प्यास बुझायी और फिर वापस अपने घर लौटने लगे. लेकिन बिहार पुलिस बार्डर पर ही तैनात थी. बिहार की पिपरासी थाने की पुलिस ने बार्डर पार करते ही हेडमास्टर को धर दबोचा.


सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर है दुकान

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है. बिहार सीमा के आस पास उत्तर प्रदेश में ढ़ेर सारी शराब की दुकानें खुल गयी हैं. हेडमास्टर जिस बार्डर पर पकड़े गये हैं वहां से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान है. बिहार के लोग बड़ी तादाद में उत्तर प्रदेश जाते हैं औऱ वहां जाम छलका कर वापस लौट आते हैं. अब पुलिस बार्डर पर ही उनकी गिरफ्तारी के लिए डेरा डालकर बैठ गयी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता