ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

दारू पीकर तमाशा कर रहे थे दारोगा जी, गुस्से में SP साहेब ने किया अरेस्ट

MOTIHARI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को सरकार की जीत बताते हैं. लेकिन सूबे में जिसके ऊपर इस कानून को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी है. वो ख

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को सरकार की जीत बताते हैं. लेकिन सूबे में जिसके ऊपर इस कानून को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी है. वो खुद ही दारू पीकर जमीन पर लोट रहे हैं. जी हां, ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां पुलिस ने एक ऐसे पियक्कड़ दरोगा को अरेस्ट किया है. जो शराब पीकर तमाशा कर रहा था. 


मुफ्फसिल थाना के दारोगा अरेस्ट
घटना मोतिहारी जिले के मुफ्फसिल थाना की है. जहां सरकार के बनाये कानून का हवा निकाल रहे एक दारोगा को पुलिस ने अरेस्ट किया. एक तरफ मुख्यमंत्री शराबबंदी कानून को सरकार की जीत बताते हैं. वहीं, दूसरी ओर पुलिस महकमे के अधिकारी कानून को ही ठेंगा दिखाते हैं. मुफ्फसिल थाना के दरोगा मुन्ना सिंह को शराब के नशे में अरेस्ट किया गया है.


एसपी ने की कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है. मुफ्फसिल थाना के दरोगा मुन्ना सिंह को अरेस्ट कर ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल जांच में दारोगा के दारू पीने की पुष्टि हुई है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता