ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

शादीशुदा मौसी के साथ चल रहा था युवक का रोमांस, पैसों के लिए दबाव बनाया तो बेरहमी से कर दी हत्या

DESK : महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी ही मौसी की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौसी के शव को जलाने की कोशिश की। रिश्ते को शर्मसार करने व

शादीशुदा मौसी के साथ चल रहा था युवक का रोमांस, पैसों के लिए दबाव बनाया तो बेरहमी से कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी ही मौसी की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौसी के शव को जलाने की कोशिश की। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना रायगढ़ जिसे के नागो थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी शादीशुदा मौसी के साथ अवैध संबंध था। मौसी अक्सर युवक से पैसों की मांग करती थी। जिससे परेशान होकर युवक ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।


दरअसल, रायगढ़ जिले के नागो थाना क्षेत्र रोहा इलाके में रहने वाले युवक का पिछले दो वर्षों से अपनी शादीशुदा मौसी के साथ वैध संबंध चल रहा था। मौसी पेशे से नर्स का काम करती थी और उसकी दो बार शादी हो चुकी थी। आरोपी और उसकी मौसी दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पहले दो दोनों के बीच संबंध ठीकठाक रहा लेकिन बाद में आरोपी युवक की मौसी अक्सर उससे पैसे वसूने का बहाना ढुंढते रहती थी और पैसों के लिए उसपर दबाव बनाती थी। जिससे युवक परेशान हो चुका था।


आरोपी युवक ने मौसी से प्रेमिका बनी महिला को अपने रास्ते से हटाने का मौका तलाश करने लगा। इसी बीच रविवार की दोपहर आरोपी युवक अपनी मौसी को बाइक पर बैठाकर अडगल गांव स्थित पहाड़ी इलाके में ले गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर महिला के सिर पर पत्थर दे मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


महिला की मौत के बाद आरोपी ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और शव को जलाने लगा। इसी दौरान एक चौकीदार ने आरोपी और उसकी बाइक की तस्वीर खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चौकीदार द्वारा घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दिए जाने के बाद पुलिस ने तस्वीर के आधार पर आरोपी युवक को धर दबोचा।