ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका का अश्लील फोटो किया वायरल, परीक्षा केंद्र पर पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

JAMUI: प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने बदनाम करने की मकसद से उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका का अश्लील फोटो किया वायरल, परीक्षा केंद्र पर पुलिस ने प्रेमी को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने बदनाम करने की मकसद से उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां टाउन थाने पहुंच गयी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उधर थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। आरोपी लड़के का मोबाइल लोकेशन पुलिस ने निकाला लिया।


पता चला कि वह अभी झाझा के डीएमएस कॉलेज में है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर कॉलेज में पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा देने के लिए डीएसएस कॉलेज पहुंचा था। युवक की पहचान जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में रहने वाले निवास कुमार के रूप में हुई है। जो जमुई के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था। 


कोचिंग में उसे बरहट की एक लड़की से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। दोनों एक यह बातचीत शादी तक जा पहुंची। दोनों शादी के लिए राजी थे। लेकिन जब अचानक प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया तब प्रेमी ने उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तब युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को परीक्षा सेंटर से गिरफ्तार किया। 


हालांकि आरोपी युवक का कुछ और ही कहना है। निवास कुमार का कहना है कि दोनों शादी के लिए तैयार थे। दोनों के परिजन भी शादी के लिए तैयार थे लेकिन अचानक ना जाने क्या बात हुई कि रिश्ता टूट गया। लड़की के परिजनों ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी। अब लड़की के परिजन झूठा आरोप लगा रहे हैं। उसके खिलाफ केस तक दर्ज कर दिया गया है। युवक ने बताया कि वह बेकसुर है उसे फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।