ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

शादी की खुशियां मातम में बदली, तिलक समारोह में डांस प्रोग्राम के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक युवक की मौत

ARRAH: आरा में एक तिलक समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डीजे पर डांस के दौरान नशे में धुत गांव का ही एक शख्स हर्ष फायरिंग करने लगा। गोली वहां मौजूद एक युवक को लग गयी जिसकी उस

शादी की खुशियां मातम में बदली, तिलक समारोह में डांस प्रोग्राम के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक युवक की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में एक तिलक समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डीजे पर डांस के दौरान नशे में धुत गांव का ही एक शख्स हर्ष फायरिंग करने लगा। गोली वहां मौजूद एक युवक को लग गयी जिसकी उसकी मौत हो गयी। इस घटना से शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। शादी वाले घर में चिख पुकार मच गया।


आरा में तिलक समारोह में आयोजित नाच प्रोग्राम के दौरान चली गोली से सीआरपीएफ जवान के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। घटना चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव की सोमवार देर रात की है। मृतक की पहचान भदवर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान आंनद कुमार के 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। जो 10 वीं कक्षा का छात्र था।


मृतक का चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि गांव में तिलक समारोह था उसी में आर्यन गया हुआ था। इस दौरान नाच का प्रोग्राम भी आयोजित किया गया था। डांस प्रोग्राम देखने के दौरान नशे में धुत बदवर गांव का करीया यादव खुशी से झूम रहा था और कट्टा निकालकर फायरिंग करने लगा। गोली सीधे आर्यन के गर्दन में जाकर लग गयी और उसकी मौत हो गई।


मृतक का बड़ा भाई अभय कुमार ने बताया कि कल उनके गांव के गुड्डू नामक युवक का तिलक समारोह था। जहां नाच प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था.इसमें हम दोनों भाई आर्यन और अभय गए हुए थे। हम खाना खाकर चले आएं और उसे भी घर आने के लिए बोले लेकिन वो नहीं आया और नाच देखने लगा। नाच प्रोग्राम में नर्तकी को पैसा देने के क्रम में गांव के एक शख्स के द्वारा फायरिंग की गई जो गोली सीधे हमारे भाई के गर्दन में लग गई। 


आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही चांदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


तिलक समारोह में आयोजित डांस प्रोग्राम में गोली लगने से युवक की मौत की पुष्टि करते हुए चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि शादी समारोह में आयोजित नाच प्रोग्राम के दौरान विवाद में गोली चली है। इस दौरान 17 वर्षीय आर्यन नामक युवक की मौत हुई है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता