ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

मातम में बदली खुशियां: शादी के एक दिन पहले दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या, चाचा-चाची ने ही ले ली जान

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे के चाचा-चाची ने ही पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद शादी वा

मातम में बदली खुशियां: शादी के एक दिन पहले दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या, चाचा-चाची ने ही ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे के चाचा-चाची ने ही पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई है। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित संकट मोचन मोहल्ले की है।


दरअसल, संकट मोचन मोहल्ला के रहने वाले रिटायर्ड दारोगा गोपाल जी सिंह के शिक्षक बेटे महिष कुमार की शादी पिरो थाना क्षेत्र के पचमा गांव में तय हुई थी। सोमवार को शादी की तिथि निर्धारित थी, घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। इसी बीच शादी से ठीक एक दिन पहले रविवार को बड़ी घटना हो गई। जमीनी विवाद को लेकर सगे चाचा-चाची और उसके बेटे ने दूल्हा बनने से पहले महिष पर लोगे की रॉड से हमला बोल दिया और पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।


इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन महिष को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। इससे पहले की परिजन महिष को लेकर पटना पहुंचते बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता