ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

शादी के दिन ही आशिक के साथ भाग गई दुल्हन, थाने में फूट-फूटकर रोया दूल्हा

DESK : प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल शादी के दिन ही एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. बड़े ही धूमधाम के साथ दुल्हन के दरवाजे पर बारात

शादी के दिन ही आशिक के साथ भाग गई दुल्हन, थाने में फूट-फूटकर रोया दूल्हा
First Bihar
3 मिनट

DESK : प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल शादी के दिन ही एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. बड़े ही धूमधाम के साथ दुल्हन के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसके सारे अरमान टूट गए. दूल्हा फूट-फूटकर रोने लगा. घरवालों ने लड़का और लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस की मदद ली. 


मामला यूपी के वाराणसी का है. चौबेपुर थाना क्षेत्र के धनगर बस्ती में जौनपुर के मुफ्तीगंज से बारात आई थी. शादी को लेकर घर में ख़ुशी का माहौल था. दुल्हन के घर आये रिश्तेदार परिवार वालों के साथ शादी एन्जॉय कर रहे थे. इसी बीच मौका देखते ही दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई, जिससे वह प्यार करती थी. 


शाम को बारात जब लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो सारे तो बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे. दूल्हा भी काफी खुश नजर आ रहा था. लेकिन जैसे ही दूल्हे को ये बात पता चली कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है तो दूल्हे का दिल टूट गया. डीजे पर डांस कर रहे सारे बारातियों का जोश ठंडा पड़ गया. इसके बाद दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी गई.


दुल्हन और उसके प्रेमी को ढूंढने के लिए उसके घर वाले और दूल्हे के घर वाले काफी परेशान हो गए. दोनों को इज्जत खोने का डर सताने लगा. काफी खोजबीन के बाद दुल्हन और उसके प्रेमी को प्रेमी ढूंढ निकाली. दोनों को पकड़कर थाने लाया गया. लेकिन यहां दुल्हन ने पुलिस के सामने दूल्हे को अपनाने से इनकार कर दिया. वह जिद पर अड़ गई कि शादी करेगी तो उसी लड़के से जिससे वह प्यार करती है. चाहे जो हो जाये वह दूल्हे के साथ शादी नहीं रचाएगी. दुल्हन की बात सुनकर दूल्हा थाने में फूट-फूटकर रोने लगा.


इस घटना के बाबत चौबेपुर के थानेदार राजेश त्रिपाठी ने बताया कि लड़की वालों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने आवेदन में लड़की को नाबालिग बताया है. पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया है. जबकि लड़की को मेडिकल कराकर उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है. पुलिस के सामने फफक-फफक कर रो रहे दूल्हे ने लड़की को छोड़ने की मांग की. लेकिन ये संभव नहीं हो सका. 

टैग्स