ब्रेकिंग
Buxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देशBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश

शादी का झांसा देकर जीजा ने किया साली से रेप, दो दिन बाद शादी से मुकर गया जीजा

BETTIAH: कुछ कीमती रिश्तों में से एक जीजा और साली का रिश्ता होता है। लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते में भी दाग लग जाता है। हम बात कर रहे हैं बेतिया के नरकटियागंज की जहां शादी का झांस

शादी का झांसा देकर जीजा ने किया साली से रेप, दो दिन बाद शादी से मुकर गया जीजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: कुछ कीमती रिश्तों में से एक जीजा और साली का रिश्ता होता है। लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते में भी दाग लग जाता है। हम बात कर रहे हैं बेतिया के नरकटियागंज की जहां शादी का झांसा देकर एक जीजा ने साली के साथ गंदा काम किया। उसे दो दिनों तक एक झोपड़ी में रखा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


जब पीड़िता ने विरोध किया तब दोस्तों को बुलवाकर उसकी पिटाई करवा दी। खुद जीजा ने भी साली के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। जाने से पहले यह कहकर गया कि यदि इस संबंध में उसने किसी को बताया तब वो उसकी जान ले लेगा। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंच गयी और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। वही परिजनों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने शिकारपुर थाने में मामला दर्ज कराया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।


मामले में चौतरवा निवासी अफजल मियां और शिकारपुर थाना क्षेत्र के उपाध्याय टोला निवासी हबीब मियां आरोपी बनाए गये। पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अफजल रिश्ते में उसका जीजा लगता है। वह उसे बहला-फुसलाकर शिकारपुर थाना क्षेत्र के सिसवा फाल गांव ले गया था। जहां एक झोपड़ी में उसे रखा गया। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 


वह उसकी बातों में आ गयी और जब पीड़िता ने शादी की बात की तब गुस्से में हो गया और मारपीट करने लगा। यही नहीं जीजा ने अपने साथी हबीब मियां को भी बुला लिया और फिर दोनों ने मिलकर पिटाई कर दी। यही नहीं यह कहने लगा कि दुष्कर्म की बात यदि किसी से कही तो जान से हाथ धो बैठोगी। धमकी देकर जीजा अपने दोस्त हबीब मियां के साथ नौ दो ग्यारह हो गया। जिसके बाद पीड़िता किसी तरह से अपने मामा के घर गयी पूरी घटना की जानकारी दी। 


जब पीड़िता के परिजन अफजल मियां के घर गये और पूछताछ करने लगे तब उनके साथ भी अफजल और उसके परिवारवाले मारपीट करने लगे। जिसके बाद नाबालिग को साथ लेकर परिजन थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।