ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?

शेखपुरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

SHIEKHPURA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार शेखपुरा के बरबीघा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्

शेखपुरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHIEKHPURA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार शेखपुरा के बरबीघा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के मेहूंस रोड की है जहां शिक्षक की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। 


बुधवार की शाम बरबीघा में अपराध की एक और बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बरबीघा– मेहुस रोड में देर शाम अपराधियों ने एक निजी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।  शिक्षक की पहचान मेहुस थाना के धर्मपुर गांव निवासी 25 वर्षीय निलेश कुमार उर्फ गांधीजी के रूप में की गई। मृतक शिक्षक बरबीघा के एक निजी आईटीआई में शिक्षक थे और कोचिंग तथा ट्यूशन भी पढ़ाने का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। शिक्षक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है।