ब्रेकिंग
Buxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देशBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरBihar News: गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर....31 दिसंबर तक करा लें बैकलॉग एंट्री, वरना अमान्य हो जाएंगे ऑफलाइन रजिस्टर्ड वाहनसीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश

सीवान: SBI के CSP से दिनदहाड़े 3.50 लाख की लूट, हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

SIWAN: सीवान में अपराधी बेलगाम हो गये है और आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान के जामो थानाक्षेत्र का है जहां बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने लूट की

सीवान: SBI के CSP से दिनदहाड़े 3.50 लाख की लूट, हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सीवान में अपराधी बेलगाम हो गये है और आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान के जामो थानाक्षेत्र का है जहां बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने लूट की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया और फायरिंग करते चलते बने। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


पीड़ित सीएसपी संचालक राजू चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में लोगों की भीड़ लगी थी। कुछ लोग पैसे निकालने तो कुछ पैसे जमा करने के लिए पहुंचे थे तभी दो बाइक पर सवार 6 अपराधी सीएसपी केंद्र पर आ धमके। इस दौरान बदमाशों ने पिस्टल निकाला और लगातार तीन फायरिंग कर दी। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।


 बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सभी कैमरों को तोड़ डाला और काउंटर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। सभी अपराधी चेहरे पर नकाब पहने हुए थे सभी की उम्र 17 से 25 साल के बीच बताया जा रहा है। 


आनन फानन में पीड़ित सीएसपी संचालक ने घटना की सूचना बड़हरिया थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस इलाके में  लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। अभी तक किसी अपराधी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी में कुछ बदमाशों के चेहरे की पहचान हो चुकी है जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।