ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने दी सजा, गुस्साएं छात्रों ने खेत में लिटाकर शिक्षक को पीटा

BETTIAH: छात्रों से पूछे गये सवालों का जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने सजा दी। लेकिन ऐसा करना शिक्षक को महंगा पड़ गया। सोमवार की दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर दो दर्जन

सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने दी सजा, गुस्साएं छात्रों ने खेत में लिटाकर शिक्षक को पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH:  छात्रों से  पूछे गये सवालों का जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने सजा दी। लेकिन ऐसा करना शिक्षक को महंगा पड़ गया। सोमवार की दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर दो दर्जन से ज्यादा युवकों ने शिक्षक दीनानाथ को पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह से धुनाई कर दी। जिससे वे घायल हो गये।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी युवक फरार हो गये। पीड़ित शिक्षक बैरा परसौनी निवासी दीनानाथ ने पुलिस को बताया कि शनिवार के दिन कुछ सवाल छात्रों को याद करने के लिए दिया गया था। रिया कुमारी, विवेक, रितेश कुमार, स्मृति कुमारी, सुधा कुमारी सहित कई छात्रों ने सवाल का जवाब नहीं दिया तब उन्होंने छात्र-छात्राओं को छड़ी से पीट दिया। 


पिटाई से बौखलाई रिया कुमारी ने शिक्षक को क्लास में ही जान से मारने की धमकी दे डाली। वही विवेक कुमार रविवार की रात्रि में शिक्षक को फोन कर जान मारने की धमकी दे दी। सोमवार को स्कूल में सब कुछ समान्य था। छुट्टी के बाद शिक्षक दीनानाथ अपने घर बैरा परसौनी जा रहे थे। तभी रास्ते में दस बाईक पर सवार 30 युवकों ने खैरा टोला के कुर्मी टोला पुल के पास उन्हें घेर लिया और  धान के खेत में पटक कर लात घुसा और बेल्ट से मारने लगे।


 शिक्षक अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगा। युवक बेरहमी से शिक्षक की धुनाई करते रहे। रास्ते से जा रहे कुछ लोगों ने विधालय के एचएम लालबाबु यादव व पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सभी युवक फरार हो गए। दारोगा ने बताया कि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। उनके बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने दी सजा, गुस्साएं छात्रों ने खेत में लिटाकर शिक्षक को पीटा


सवाल का जवाब नहीं देने पर टीचर ने दी सजा, गुस्साएं छात्रों ने खेत में लिटाकर शिक्षक को पीटा

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता