ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सौतेली बेटी को पीटने से जब सास ने मना किया, तब विवाहिता ने उठा लिया बड़ा कदम

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रूबी देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति विजय कुमार शर्मा मेडिकल रिप्रजेन्

सौतेली बेटी को पीटने से जब सास ने मना किया, तब विवाहिता ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रूबी देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति विजय कुमार शर्मा मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव हैं जो सहरसा में रहते हैं। मामूली बात को लेकर विवाहिता ने इतना बड़ा कदम उठाया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


सहायक थाना क्षेत्र के सिंघौल स्थित शर्मा टोला उलाव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मामूली बात को लेकर एक विवाहिता ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में परिजन जब उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तब चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतका की सास धर्मशाला देवी ने बताया कि 22 वर्षीय रूबी देवी उनके बेटी की दूसरी पत्नी थी। डेढ़ साल पहले ही दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गयी थी। पहली पत्नी से एक बेटी है जिसकी किसी बात को लेकर वह पिटाई कर रही थी। जब सास धर्मशाला देवी ने इसका विरोध किया तब गुस्से में आकर रूबी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे पंखे में लटकर आत्महत्या कर ली। 


सौतेली बेटी ने जब धर्मशाला देवी को बताया कि दरवाजा काफी देर से बंद है। मां घर के अंदर है आवाज भी नहीं दे रही है। तब घर का दरवाजा तोड़ा गया और आनन-फानन में उसे लेकर धर्मशीला देवी प्राइवेट क्लिनिक में पहुंची जहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल ले जाने की सलाह ही। सदर अस्पताल में ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की सास धर्मशाला देवी ने बताया कि उनका बेटा मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव हैं और सहरसा में काम करते हैं।


 दो साल पहले पहली पत्नी की मौत के बाद उसने सहरसा की रहने वाली रूबी देवी से दूसरी शादी डेढ साल पहले की थी। पहली पत्नी से एक बेटी है। घटना के दिन जब रूबी देवी अपनी सौतेली बेटी की पिटाई कर रही थी तब उनकी सास धर्मशाला देवी ने इसका विरोध किया जो रूबी को नागवार गुजरा। इस बात से नाराज रूबी ने घर में आत्महत्या कर ली।


बच्ची की पिटाई के बाद उनकी सास बच्ची को लेकर घुमाने चली गयी जिसके बाद जब वह घर पर पहुंची तब बच्ची ने बताया कि घर का दरवाजा बंद है मां घर के अंदर है आवाज देने पर जवाब नहीं दे रही है। जिसके बाद सास धर्मशाला देवी ने घर का दरवाजा तोड़ा तब देखा की रूबी देवी पंखे से लटकी हुई है। 


रुबी की लाश को देख धर्मशाला देवी हैरान हो गयी जिसके बाद उसे लेकर अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।  


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता