ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

ससुराल में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

JAHANABAD: नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब ससुराल में एक महिला की मौत हो गयी। ससुरालवालों ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है जबकि मृतका के परिजनों

ससुराल में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAHANABAD: नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब ससुराल में एक महिला की मौत हो गयी। ससुरालवालों ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है जबकि मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के 16 साल बाद जब औलाद नहीं होने पर ससुरालवालों ने ही रूबी की हत्या कर दी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

 ससुराल में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप


मृतका की पहचान रूबी देवी के रूप में हुई है जिसकी शादी 16 साल पहले गुड्डू नामक युवक से हुई थी। ससुराल में उसकी मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों और मृतका के ससुराल वालों के बीच नोकझोक भी हुई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 


ससुराल में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप


मृतका के ममेरे भाई टूनटून ने बताया कि जब हमें इस घटना की सूचना मिली तब वे आनन-फानन में बहन के घर पर पहुंचे जहां देखा की रूबी के ससुरालवाले हंसकर बाते कर रहे थे। सभी बैठकर इस दौरान मीटिंग कर रहे थे। टूनटून का कहना है कि ससुराल वालों ने ही उनकी बहन रूबी की हत्या की है। रूबी की शादी 16 साल पहले गुड्डू से हुई थी।

ससुराल में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप


औलाद नहीं होने पर उसे बराबर ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। हत्या का कारण औलाद का नहीं होना मृतका के परिजनों ने बताया। मृतका के परिजन टूनटून का कहना है कि बच्चा नहीं होने के कारण उनका बहनोई गुड्डू दूसरी शादी करने के फिराक में था और रूबी को रास्ते से हटाने के लिए सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 


ससुराल में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप


इस बात की सूचना जब परिजनों ने पुलिस को दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


ससुराल में महिला की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें