ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ससुराल में दामाद की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, औरंगाबाद पुलिस ने किया खुलासा

AURANGABAD: ससुराल आये एक दामाद की हत्या किये जाने का मामला औरंगाबाद में सामने आया है। मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है। हत्या के बाद शव को मदनपुर थाना क्षेत्र के बल्हाबार के

ससुराल में दामाद की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, औरंगाबाद पुलिस ने किया खुलासा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: ससुराल आये एक दामाद की हत्या किये जाने का मामला औरंगाबाद में सामने आया है। मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है। हत्या के बाद शव को मदनपुर थाना क्षेत्र के बल्हाबार केशहर नदी के किनारे स्थित एक झाड़ीनुमा जगह में जमीन खोदकर दफन किया गया था। साक्ष्य को मिटाने के लिए ऐसा किया गया था। 


मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में शव को बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मृतक व उसकी पत्नी रीना के बीच अक्सर किसी बात को लेकर लड़ाई होता रहता था। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक घर पर नहीं गया। 


मृतक के भाई उसे खोज करते हुए उसका ससुराल मदनपुर थाना क्षेत्र के चांद बिगहा पहुंचा। वहां भी उसका पता नहीं चल सका। ससुर अवधेश भुईयां और मृतक की पत्नी रीना देवी से जब पूछताछ की गयी तब उन लोगों ने अनभिज्ञता जाहिर की। तब मृतक के भाई ने पुलिस को ससुराल वालों पर हत्या कर शव को छिपाने की शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने जमीन खुदवाया और शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस घटना में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता