ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

ससुराल गये दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

NALANDA: ससुराल वालों द्वारा बहू की हत्या किये जाने की बात आए दिन सामने आती है लेकिन इस बार ससुराल वालों द्वारा दामाद की हत्या कर दी गयी है। घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र क

ससुराल गये दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: ससुराल वालों द्वारा बहू की हत्या किये जाने की बात आए दिन सामने आती है लेकिन इस बार ससुराल वालों द्वारा दामाद की हत्या कर दी गयी है। घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के गिलानीचक गांव की है जहां ससुराल वालों ने मिलकर दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के कछियावा गांव निवासी शुखराय राम के 30 वर्षीय पुत्र शंकर राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता जब बेटे के ससुराल पहुंचे तो घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। ग्रामीणों से जानकारी मिली की उनके बेटे शंकर की लाश तुलसीगढ़ के अस्पताल में है। जिसके वे अस्पताल पहुंचे तो देखा कि वहां शव पड़ा हुआ था और शरीर के कई जगह पर चोट का निशान भी थे। घटना की जानकारी चंडी थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


मृतक के पिता ने बताया की 8 साल पूर्व बेटा की शादी चंडी थाना क्षेत्र गिलानीचक निवासी अनुज राम की पुत्री से किया था शादी के बाद एक बेटी भी हुआ था। एक माह पूर्व शंकर अपना ससुराल आया था। आज गांव के लोगों द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दिया गया कि  ससुर और उसके परिवार के लोगों ने शंकर की पीट-पीट कर हत्या कर दी है जिसके बाद ससुराल वाले फरार हो गये। चंडी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जिस किसी ने भी हत्या की घटना को अंजाम दिया है वो बख्शे नहीं जाएंगे। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें