ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

ससुर ने की गर्भवती बहू की हत्या, खंती से मारकर मौत के घाट उतारा

MADHEPURA : जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रमानी टोला में एक गर्भवती महिला की हत्या उसके ससुर ने कर दी. खंती से मारकर उसकेससुर ने उसे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के

 ससुर ने की गर्भवती बहू की हत्या, खंती से मारकर मौत के घाट उतारा
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA :  जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रमानी टोला में एक गर्भवती महिला की हत्या उसके ससुर ने कर दी. खंती से मारकर उसकेससुर ने उसे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर पंचायत के रमानी टोला वार्ड संख्या 3 निवासी सब्जी विक्रेता पिन्टू रमानी की गर्भवती पत्नी 27 वर्षीय बबिता देवी को उसके ससुर नारद रमानी ने लोहे की खंती से काफी पिटाई कर दी. जिस वजह से महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जिसके बाद ससुर घर के आगे खेत मे भाग गया.


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महिला जैसे ही मंदिर से आई उसके देवर पिंकू रमानी से बच्चे के द्वारा धान छिटने के कारण नोक झोंक हुई. और फिर ससुर आकर लोहे की खंती से उसके सर पर लगातार प्रहार करने लगा. आस- पास के लोग जब तक उसके घर पहुचते तब तक उसकी मौत हो गई थी. इस दौरान मृतका के छोटे बेटे डेढ़ वर्षीय सत्यम कुमार को भी चोट लगी.


इस घटना की सूचना थाना को दी गई. थाना से पहूंचे एस आई सुरेंद्र साह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पति पिन्टू रमानी ने बताया कि उसके पिता द्वारा वर्ष 2016 में भी प्रताड़ित किया गया था. जिसके बाद अपनी पत्नी बच्चो के साथ दिल्ली चला गया. लगभग 1 वर्ष दिल्ली में रहने के बाद वापस अपने घर आ गया था. जिसके बाद से ही वो लोग अलग रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. यह भी बताया गया कि मृतका के गर्भवती होने के वजह से उसकी बहन जुली को देख रेख के लिए तीन माह पहले बुलाया गया था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता