ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

सासाराम में संदिग्ध हालत में मजदूर का शव बरामद, 40 साल से मालिक के घर करता था काम

सासाराम के संझौली थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर सुदामा सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है। चार-पांच दिन पहले मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दंडवास गांव निवासी सुदामा सिंह के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, सुदामा सिंह पिछले 40 वर्षों से कर्मा गांव निवासी धनंजय सिंह के यहां रहकर मजदूरी करते थे। बताया जाता है कि वे अपने मालिक के घर, खेत और खलिहान की पूरी देखरेख करते थे। जिस घर में वे रहते थे, वहां कोई अन्य सदस्य नहीं रहता था और सुदामा सिंह अकेले ही सभी जिम्मेदारियां संभालते थे।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सुदामा सिंह गांव में ब्याज पर लोगों को पैसे भी देते थे। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत चार से पांच दिन पहले ही हो चुकी थी। शव मिलने के समय उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।


घटना की सूचना मिलते ही संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।


फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

टैग्स