ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

सासाराम: दुल्हन के कमरे में घुसी पुलिस, महिलाओं के साथ बदसलुकी का आरोप

SASARAM : अपने कारनामों के लिए अक्सर चर्चा में रहनेवाली बिहार पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। इस बार पुलिस ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो

सासाराम: दुल्हन के कमरे में घुसी पुलिस, महिलाओं के साथ बदसलुकी का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : अपने कारनामों के लिए अक्सर चर्चा में रहनेवाली बिहार पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। इस बार पुलिस ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना सासाराम के लखनू सराय मोहल्ले की है।


जानकारी के मुताबिक नगर थाना की पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए लखनू सराय मोहल्ले में पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस पुलिस छत के रास्ते आरोपी की जगह उसके पड़ोसी के घर में घुस गई। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान घर के गृह स्वामी के साथ न सिर्फ मारपीट बल्कि घर में मौजूद महिलाओं से बदसलूकी भी की। इतना ही नहीं पुलिस ने एक दिन पूर्व विदाई करा आई दुल्हन के कमरे में घुस गई और घर की तलाशी ली। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


पीड़ितों ने बताया कि मोहल्ले में एक अपराधी की गिरफ्तारी के सिलसिले में आई पुलिस रात के एक बजे छत के रास्ते से उसके घर में घुस गई। पुलिस ने जबरन दरवाजा खुलवाया और घर में सो रही महिलाओं, बच्चों तथा लड़कियों के साथ अभद्रता की। गनीमत यह थी कि इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद थी। लेकिन छत के रास्ते घर के आंगन में उतरी पुलिस को देख परिवार के लोग घबरा गए।


खासकर एक दिन पूर्व विदाई कराकर घर आई दुल्हन पूरी तरह से सहम गई। पुलिस को जब इस बात का एहसास हुआ कि वह गलत घर में घुस गई है, तो वहां से निकलना ही मुनासिब समझा।पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार खौफ के साये में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर तलाशी के दौरान मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पूरे मामले पर पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने के तैयार नहीं है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता