ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

सरस्वती पूजा का चंदा नहीं दिया तो ले ली जान, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA: एक युवक ने सरस्वती पूजा का चंदा नहीं दिया तो लोगों ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। घटना बिहार के नवादा जिले की है जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का

सरस्वती पूजा का चंदा नहीं दिया तो ले ली जान, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: एक युवक ने सरस्वती पूजा का चंदा नहीं दिया तो लोगों ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। घटना बिहार के नवादा जिले की है जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पीड़ित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान रविंद्र राजवंशी के रूप में हुई है जो जुगाड़ गाड़ी चलाने का काम करता था। मृतक के भाई विनय राजवंशी ने बताया कि उनकी मां का देहांत हो गया था और उसी को लेकर परिवार वाले नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। जब नदी से नहाकर घर लौट रहे थे तभी सिरदला के विजयपुर गांव के पास कुछ लड़के जबरन सरस्वती पूजा का चंदा मांगने लगा। चंदा देने से मना करने पर युवक रविंद्र के साथ मारपीट करने लगे। युवकों की टोली में से एक युवक ने गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। 


आनन-फानन में उसे लेकर परिजन अस्पताल नवादा सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने बताया वह किसी भी युवक को नहीं पहचानते हैं क्योंकि वे लोग इस इलाके से नहीं है। मृतक अकबरपुर थाना क्षेत्र के आशा बीघा का रहने वाला था। मां का श्राद्ध कर्म था उसी के लिए नदी में नहाने के लिए परिवार के साथ गया हुआ था। सिरदला पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टैग्स