ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के छात्र नेता को बाइक सवार 2 अपराधियों ने मारी गोली, RLJD ने की नीतीश-तेजस्वी से इस्तीफे की मांग

CHAPRA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। कभी पुलिस पर हमला करते हैं तो कभी नेता पर हमला बोलते है। इस वक्त क

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के छात्र नेता को बाइक सवार 2 अपराधियों ने मारी गोली, RLJD ने की नीतीश-तेजस्वी से इस्तीफे की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। कभी पुलिस पर हमला करते हैं तो कभी नेता पर हमला बोलते है। इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है। जहां इस बार बेखौफ अपराधियों ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के छात्र नेता को गोली मार दी है। 


बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने से RLJD के छात्र नेता उत्सव सिंह बुरी तरह घायल हो गये है। आनन फानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उत्सव सिंह के गले और पेट में गोली लगी है। उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। उत्सव सिंह पर हुए जानलेवा हमले को लेकर आरएलजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है। 


घटना छपरा-पटना फ़ोरलेन बाईपास की है जहां गड़खा थाना क्षेत्र के मेहिया ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि उत्सव सिंह का छपरा के भैंसवारा में ईट की चिमनी है। अपने ईंट भट्ठे से वे मेहिया ओवरब्रिज की ओर जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उत्सव सिंह के गले और पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद उत्सव सिंह सड़क पर गिर पड़े जिसके बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र नेता को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। लोगों का कहना है कि उत्सव सिंह ईंट भट्ठा के मालिक हैं और जमीन का कारोबार भी करते हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि जमीन के विवाद में ही उन पर जानलेवा हमला किया गया। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। वही आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के छात्र नेता उत्सव सिंह पर गोली चलाने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर दी है।