ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

तिलक के दौरान अपराधियों ने की दूल्हे पर फायरिंग, वीडियो बना रही चाची को लगी गोली

CHAPRA: खबर छपरा की है, जहां तिलक समारोह के दौरान दूल्हे पर अपराधियों ने गोली चला दी है। लेकिन गोली दूल्हे को न लगकर उसकी चाची को लग गई। गली लगते ही वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस

तिलक के दौरान अपराधियों ने की दूल्हे पर फायरिंग, वीडियो बना रही चाची को लगी गोली
Desk
3 मिनट

CHAPRA: खबर छपरा की है, जहां तिलक समारोह के दौरान दूल्हे पर अपराधियों ने गोली चला दी है। लेकिन गोली दूल्हे को न लगकर उसकी चाची को लग गई। गली लगते ही वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी इलाज की जा रही है। 



पीड़ित महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव निवासी तुलसी महतो की 50वर्षीय पत्नी उषा देवी है। बताया जाता है कि उषा देवी अपने परिवार के साथ हरियाणा में रहती हैं। उसके भतीजे राधेश्याम महतो की शादी तय होने पर वह घर आई थी। जहां सोमवार की देर रात तिलक की रस्म चल रही थी। और उषा देवी अपने फोन में रस्म की वीडियो बना रही थी। इसी दौरान विक्की और अजय नामक दो बदमाश वहां पहुंच गए और तिलक चढ़ रहे दूल्हे राधेश्याम महतो के उपर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई। समारोह में शामिल सभी घबरा गए। बदमाशों की चलाई गोली जा कर दूल्हे को ना लगकर उसके बगल में वीडियो बना रही उसकी चाची को लग गई।


परिजन उषा देवी को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान इस घटना की सूचना के बाद गड़खा थाना को दी है। जिसके बाद थाना अध्यक्ष ने एक आरोपी विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्की से पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित के प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल उषा देवी ने बताया कि वह अपने भतीजे के तिलक समारोह में वीडियो बना रही थी। रात के करीबन एक बजे अचानक दो युवक आ धमके और भतीजे पर फायरिंग कर दी। भतीजी तो बच गया लेकिन गोली उसे लग गई है। फिलहाल, डॉक्टरों ने बताया है की महिला खतरे से बहार है। पुलिस अन्य बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


टैग्स