ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

SP के निर्देश पर दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, ट्रकों से अवैध वसूली करते पकड़े गए

CHHAPRA: बिहार के पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। कई ऐसे भी मामले सामने आ चुके हैं जब अवैध वसूली करते पुलिस के अधिकारी और जवान पकड़े भी गए। ताजा मामला छपरा से साम

SP के निर्देश पर दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, ट्रकों से अवैध वसूली करते पकड़े गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार के पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। कई ऐसे भी मामले सामने आ चुके हैं जब अवैध वसूली करते पुलिस के अधिकारी और जवान पकड़े भी गए। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां अवैध वसूली करने के आरोप में एसपी के निर्देश पर दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


दरअसल, सारण एसपी गौरव मंगला के निर्देश पर ट्रकों से वसूली कर रहे एक दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छपरा मुफस्सिल थाना में तैनात एक एएसआई, दो कांस्टेबल और पुलिस गस्ती गाड़ी के ड्राइवर को पुलिस उपाधीक्षक सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि चारों पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रकों से वसूली करने की सूचना एसपी को मिली थी। जांच में मामले को सही पाने के बाद एसपी ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।