ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

शराबबंदी वाले राज्य में दो करोड़ की शराब जब्त, दूसरे प्रदेश से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

CHHAPRA: बिहार में इन दिनों पूर्ण शराबबंदी कानून को लेकर सियासत तेज है। विपक्षी दलों के साथ साथ सत्ताधारी दलों के नेता भी शराबबंदी को फेल बता रहे हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बावजू

शराबबंदी वाले राज्य में दो करोड़ की शराब जब्त, दूसरे प्रदेश से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: बिहार में इन दिनों पूर्ण शराबबंदी कानून को लेकर सियासत तेज है। विपक्षी दलों के साथ साथ सत्ताधारी दलों के नेता भी शराबबंदी को फेल बता रहे हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में अवैश शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। बरामद शराब की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। शराब बंदी वाले बिहार में इतनी बड़ी खेप में शराब का पकड़ा जाना कहीं न कहीं सरकार के दावों की हकीकत बयां करती है।


दरअसल, केंद्रीय उत्पात विभाग की तरफ से छपरा पुलिस को शराब की बड़ी खेप के सारण पहुंचने की सूचना दी गई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रिविलगंज थाना के पास वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो ट्रकों से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों ट्रकों के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। रिविलगंज थाने की पुलिस ने दो ट्रक पर लदी 10 हजार 72 लीटर 800 ग्राम लगभग 1192 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।


बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। यह पहला मौका नहीं है जब इतनी भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई है, अक्सर शराब पकड़े जाने के मामले सामने आते रहे हैं। हर दिन शराब बेचने और पीने वाले लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। विपक्ष से लेकर सरकार के सहयोगी दल लगातार शराबबंदी को फेल बता रहे हैं और इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।