ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

SBI के CDM मशीन को तोड़कर बदमाशों ने कैश पर किया हाथ साफ, बोले एसपी..शीघ्र होगी गिरफ्तारी

SARAN: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के परिसर में लगें सीडीएम मशीन को तोड़कर चोरों के द्वारा मशीन से कैश की की चोरी कर ली गई है। ब

SBI के CDM मशीन को तोड़कर बदमाशों ने कैश पर किया हाथ साफ, बोले एसपी..शीघ्र होगी गिरफ्तारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के परिसर में लगें सीडीएम मशीन को तोड़कर चोरों के द्वारा मशीन से कैश की की चोरी कर ली गई है। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गयी है।


घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. अब पुलिस सूचना के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही बैंक के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने कहा कि एसबीआई के परिसर में लगे सीडीएम मशीन को काटकर चोरों के द्वारा एक लाख तीन हजार एक सौ रूपए की चोरी की गई है.


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किए जाने को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस घटना की जानकारी आज शनिवार की सुबह तब हुई जब बगल के चाय दुकानदार के द्वारा थाना पुलिस को दी गई. चोरों के द्वारा सीडीएम मशीन का शटर में लगा ताला गैस कटर से काट दिया था. वही बैंक परिसर के बाहर लगें सीसीटीवी कैमरे की तार को काट दिया गया है. मौके पर मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दल बल के साथ पहुंच मामले में जांच पड़ताल कर रहें हैं.


वही ब्रांच मैनेजर मुहम्मद मुमताज आलम ने बताया कि बैक परिसर में लगें सीडीएम मशीन जो रूपये जमा निकासी के लिए लगाया गया है. जिसमें ग्राहकों के द्वारा रूपया जमा किया जाता है जिसमें एक लाख तीन हजार एक सौ रूपए थे, जो चोरो के द्वारा गैस कटर से काट चोरी कर ली गई है. वही आस पास के कैमरे में कैद फुटेज में दिखा कि कार सवार आधा दर्जन अपराधियों के द्वारा बैंक परिसर के बाहर पहुंच चादर ओढ़ कैमरे के तार को क्षतिग्रस्त कर शटर काट चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. 


बताते चलें कि मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक, डुमरसन गोला में भी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस के द्वारा किसी प्रकार का खुलासा नहीं हो सका है. वहीं सूत्रों ने बताया कि अपराधी लगभग-लगभग दो घंटे तक घटना को अंजाम देते रहें पर गस्ती गाड़ी को घटना का पता भी नहीं चल पाया. घटना की सूचना सुबह में ग्रामीणों के द्वारा थाना पुलिस को मिली.