ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी वाले बिहार में केन बियर की बड़ी खेप बरामद, नाव से लाकर गंगा नदी के किनारे छिपाकर रखा गया था

CHAPRA: बिहार में पिछले 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीने और बेचने की मनाही है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले अपनी आदतो

शराबबंदी वाले बिहार में केन बियर की बड़ी खेप बरामद, नाव से लाकर गंगा नदी के किनारे छिपाकर रखा गया था
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: बिहार में पिछले 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीने और बेचने की मनाही है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा कि बिहार में अवैध शराब बरामद नहीं होती होगी। इस बार छपरा में केन बियर की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है। गंगा नदी के किनारे किंगफिशर कंपनी के केन बियर को छिपाकर रखा गया था। केन बियर की यह खेप बिहार से सटे राज्यों से नाव के जरिये लाई गयी थी। 


इस बात की गुप्त सूचना उत्पाद विभाग की टीम को मिली थी कि सोनपुर के सैदपुर नवादा गांव में कुछ लोग नाव से बियर की बड़ी खेप लाए हैं और उसे गंगा नदी के किनारे भंडारण करके रखा गया है। वही से केन बियर को अन्य इलाकों में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक मद्य निषेध राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें सशस्त्र बल भी शामिल थी। 


छापेमारी दल वहाँ पहुँच कर तलाशी शुरू की तो वहाँ नदी किनारे एक तिरपाल से ढक कर बियर को रखा गया था। किंगफिशर केन बियर के 500ml का 422 बोतल बरामद किया गया। बियर के मालिक का पता लगाया जा रहा है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खासकर गंगा किनारे शराब की तस्करी करने की परेशानी बढ़ गयी है। पुलिस लगातार गंगा नदी के पास वाले इलाके में छापेमारी कर रही है। 


कई बार छापेमारी की जाती है शराब की खेप भी पकड़ी जाती है लेकिन इसके बावजूद धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं और फिर से शराब की तस्करी करना शुरू कर देते हैं। पुलिस को इसका परमानेंट सोल्यूशन ढूंढना होगा तभी शराब के धंधेबाजों पर लगाम कसी जा सकेगी।  

शराबबंदी वाले बिहार में केन बियर की बड़ी खेप बरामद, नाव से लाकर गंगा नदी के किनारे छिपाकर रखा गया था

FIRST BIHAR के लिए रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट