ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया: पैसे के लिए मां और भाई का जानी दुश्मन बना बड़ा भाई, संपत्ति हड़पने के लिए कर दी हत्या

CHAPRA: संपत्ति की लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव की है। जहां ननिहाल में रह रहे युवक अरुण शर्मा की हत्या

बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया: पैसे के लिए मां और भाई का जानी दुश्मन बना बड़ा भाई, संपत्ति हड़पने के लिए कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: संपत्ति की लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव की है। जहां ननिहाल में रह रहे युवक अरुण शर्मा की हत्या उसके बड़े भाई राजकुमार शर्मा ने कर दी। मृतक के पिता की माने तो संपत्ति के लालच में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर दी है। वहीं रिश्तेदारों ने बताया कि अकेले संपत्ति हड़पने के लिए दो साल पहले उसने अपनी मां शांति देवी की हत्या कर दी थी और अपराध छुपाने के लिए शव को कुँए में डाल दिया था। 


बताते चले कि मृतक के नाना सीताराम शर्मा को कोई बेटा नहीं था तो उन्होंने अपनी बेटी शांति देवी को अपनी जायदाद लिख दी थी। शांति देवी की शादी रिविलगंज थाना क्षेत्र के नटवर सेमरिया गांव निवासी तारकेश्वर शर्मा से हुई थी लेकिन पूरा परिवार सीताराम शर्मा के घर पर ही रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार शर्मा और उसकी पत्नी चंदा देवी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है कि कैसे कोई संपत्ति के लिए भाई का दुश्मन बन गया।