ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

बिहार : रिक्शा वाले ने भाड़ा मांगा तो महिला ने किया हमला, पर्स से चाकू निकालकर तीन-चार बार मार दी

CHAPRA: छपरा में एक महिला की दबंगई देखने को मिली जहां सरेआम महिला ने रिक्शा चालक को चाकू से गोद डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गयी। वही खुन से लथपथ रिक्शा चालक

बिहार : रिक्शा वाले ने भाड़ा मांगा तो महिला ने किया हमला, पर्स से चाकू निकालकर तीन-चार बार मार दी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: छपरा में एक महिला की दबंगई देखने को मिली जहां सरेआम महिला ने रिक्शा चालक को चाकू से गोद डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गयी। वही खुन से लथपथ रिक्शा चालक को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ही इस करतूत की जब लोगों को जानकारी हुई तब लोग भी सकते में हो गये। लोगों को पता कि भाड़ा देने से महिला इनकार कर रही थी और जब रिक्शा चालक ने पैसे मांगा तब उसने पर्स से चाकू निकाला और हमला कर वहां से चंपत हो गयी। जब तक लोग इस मामले को समझ पाते तब तक वह फरार हो चुकी थी।


छपरा के नगर थाना क्षेत्र के रामराज चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला ने अचानक रिक्शा चालक पर  चाकू से हमला बोला। इस दौरान भीड़ मूकदर्शक बनी रही क्यों की महिला का आरोप था कि रिक्शावाले ने उसके साथ छेड़खानी की है। लेकिन जब महिला मौके से फरार हो गयी तब लोगों को महिला की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। लोगों ने जब रिक्शा चालक से घटना की जानकारी ली तब उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर लोग भी सकते में हो गये। घायल रिक्शा चालक की पहचान दहियावां निवासी स्व. मोहन महतो के पुत्र राजेश महतो के रूप में हुई है।    


रिक्शा चालक राजेश महतो ने बताया कि भाड़ा मांगने पर महिला ने उसके साथ ऐसा किया। महिला हथुआ मार्केट से खरीदारी कर निकली थी और रामराज चौक जाने के लिए उसके रिक्शे पर जबरन बैठ गयी। रामराज चौक पर जब किराया मांगा तो पहले महिला झगड़ने लगी फिर पर्स से चाकू निकालकर उस पर हमला बोल दिया। महिला ने इस दौरान रिक्शा चालक पर दस वार चाकू से किया जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 


चाकू से हमला करने के दौरान महिला लोगों से यह कह रही थी कि रिक्शा वाले में उसके साथ छेड़खानी की है जिसकी बात को सुनकर रिक्शा चालक को लोग महिला से बचा नहीं पाए और महिला उस पर हमला बोलती रही। जब रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तब थाने में शिकायत करने का बहाना बना महिला वहां से चंपत हो गयी। महिला का कोई अता पता नहीं चल पाया है। 


इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रिक्शा चालक खून से लथपथ हो वहीं तड़पता रहा। जब लोगों को सही बात का पता चला तब उसे लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई है।