ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पूर्व विधायक के बेटे को चाचा ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर, भतीजे से चाचा मांग रहा था 50 हजार रूपया रंगदारी

CHAPRA: सारण के गौरा ओपी थाना क्षेत्र के नरहरपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मकान निर्माण के दौरान छपरा के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामप्रवेश राय के परिवार के लोगों के बीच आपस में

पूर्व विधायक के बेटे को चाचा ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर, भतीजे से चाचा मांग रहा था 50 हजार रूपया रंगदारी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

CHAPRA: सारण के गौरा ओपी थाना क्षेत्र के नरहरपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब मकान निर्माण के दौरान छपरा के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामप्रवेश राय के परिवार के लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया। पूर्व विधायक के भाई जयराम राय ने अपने ही भतीजों पर राइफल से गोली दाग दी। भतीजों से चाचा निर्माण कार्य कराये जाने के बदले 50 हजार रुपया बतौर रंगदारी मांग रहा था। जब भतीजों ने रंगदारी की रकम नहीं दी तब कलयुगी चाचा ने दोनों भतीजे को गोली मार दी। 


गोली लगने से दोनों भतीजा घायल हो गया है। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी चाचा जयराम राय की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि नरहरपुर में पूर्व विधायक स्व. रामप्रवेश राय का पैतृक गांव है। पूर्व विधायक के बेटे आनंद कुमार ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि गांव के खैनिया बाबा स्थान के पास एक शेड का निर्माण हो रहा था। जिसका स्थान परिवर्तन की मांग पूर्व विधायक के छोटे भाई जयराम राय कर रहे थे। 


हालांकि उनके भतीजे का कहना था कि चाचा 50 हजार रुपया रंगदारी मांग रहा था। जिसका विरोध करने पर जयराम राय राइफल लेकर पहुंच गया और दनादन गोलियां दागने लगा। इस दौरान जयराम के भतीजे शत्रुघ्न राय को जांघ में गोली लग गयी। वही दूसरे भतीजे राजन राय की पेट में भी गोली लग गयी। पूर्व विधायक के पुत्र व जिला पार्षद आनंद ने बताया कि इस दौरान जब वे बचाने गये तो चाचा जयराम राय ने उनको भी खदेड़ दिया और उन पर भी पांच राउंड फायरिंग की। आनंद ने बताया कि मेरी किस्मत अच्छी थी कि गोली शरीर को छूकर निकल गयी नहीं तो हम भी आज अस्पताल में रहते। 


राजन राय और शत्रुघ्न को गोली लगी है। राजन की हालत गंभीर है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है वही शत्रुघ्न का इलाज छपरा सदर अस्पताल में ही चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घायल राजन और शत्रुघ्न की बहन और पूरा परिवार अस्पताल में पहुंचे। बहन लक्ष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। लक्ष्मी देवी ने कहा कि बचपन में मेरे बाप को जयराम ने मारा है और आज मेरे भाईयों को गोली मार दी है। इलेक्शन को लेकर दुश्मनी निकाला है। बोल रहा था आज नहीं तो कल राजन को मार देंगे और आज उसने दोनों भाईयों को गोली मार दी है। जयराम राय रिश्ते में चाचा लगते हैं और चाचा ही अपने भतीजे का दुश्मन बना हुआ है। वह अपने भतीजों को देखना नहीं चाहता उसकी जान लेना चाहता है। लक्ष्मी देवी ने पुलिस से आरोपी चाचा की शीघ्र गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है। वही घटना को अंजाम देने के बाद जयराम राय फरार हो गया है।  

छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट..