ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

पत्नी को विदा नहीं किया तब साली को ले भागा जीजा, देखते रह गये ससुरालवाले

CHAPARA: पत्नी की विदाई कराने के लिए एक शख्स ससुराल गया हुआ था लेकिन ससुरालवाले बेटी को विदा करने को तैयार नहीं थे उनका कहना था कि मेरी बेटी के साथ आप अक्सर मारपीट करते हैं इसलिए अ

पत्नी को विदा नहीं किया तब साली को ले भागा जीजा, देखते रह गये ससुरालवाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPARA: पत्नी की विदाई कराने के लिए एक शख्स ससुराल गया हुआ था लेकिन ससुरालवाले बेटी को विदा करने को तैयार नहीं थे उनका कहना था कि मेरी बेटी के साथ आप अक्सर मारपीट करते हैं इसलिए अभी उसे विदा नहीं करेंगे। इतना सुनते ही दामाद गुस्सा हो गया और नाबालिग साली को लेकर ही फरार हो गया। 


बिहार के छपरा जिले में एक जीजा की करतूत सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल पत्नी को मायके से विदा कराने गये शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। मायके वालों ने जब पत्नी को विदा नहीं किया तब जीजा ने नाबालिग साली को अगवा कर लिया। घटना गरखा थाना क्षेत्र के उत्तर कदना गांव की है। 


लड़की के पिता ने गड़खा थाने में अपने दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी कृष्णा राम पर अपहरण का केस दर्ज हुआ है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने इस बात का जिक्र किया है कि उनके दामाद कृष्णा राम लगातार धमकी दे रहे थे कि यदि उनकी पत्नी सुकांति देवी को विदा नहीं किया गया तो वो 14 वर्षीय साली को जबरन ले जाएगा और उससे शादी रचा लेगा।


 कृष्णा राम के ससुर ने बताया कि उनका दामाद अक्सर बेटी को पीटा करता है इसी बात से नाराज होकर उन्होंने कहा था कि वो बेटी को विदा नहीं करेंगे। विदा करने से मना करने पर उसने उनकी छोटी बेटी को बाइक पर बिठाकर जबरन ले गया। लड़की का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


पीड़ित पिता ने शादी की नीयत से छोटी बेटी के अपहरण किए जाने का आरोप अपने दामाद पर लगाया है और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है साथ ही बेटी की सकुशल बरामदगी की बात कही है। इस मामले पर एसपी संतोष कुमार ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। देखने से यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लड़की बरामद होने के बाद ही इस पूरे मामले से पर्दा उठ पाएंगा।