ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : पति के सामने पत्नी से बलात्कार, 6 बदमाशों ने बारी-बारी से लूटी इज्जत, गैंगरेप का वीडियो भी वायरल किया

CHHAPRA : बिहार के सारण जिले में पति के सामने 6 लोगों द्वारा पत्नी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति के सामने कुछ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला के सा

बिहार : पति के सामने पत्नी से बलात्कार, 6 बदमाशों ने बारी-बारी से लूटी इज्जत, गैंगरेप का वीडियो भी वायरल किया
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के सारण जिले में पति के सामने 6 लोगों द्वारा पत्नी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति के सामने कुछ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला जब एसपी तक पहुंचा तो मामले की जांच शुरू की गई है. वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है.


घटना गोसी अमनौर से परशुरामपुर जाने वाली आरईओ पथ के बीच बड़ी नहर के पास हुई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी. वहां पहले जमे बदमाशों ने दंपती को देखते ही रोक लिया. पहले तो वे महिला को पकड़कर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. फिर उन्होंने महिला का फोन भी छीन लिया गया. इसके बाद सूनसान नहर किनारे झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. महिला अपनी इज्जत बचाने के लिये गुहार लगाती रह गई पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने महिला को छोड़ दिया. 


मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि सूचना मिली है. किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है. वीडियो की सत्यता और घटना की जानकारी ली जा रही है. वहीं, एसपी संतोष कुमार ने खुद भी मामले पर संज्ञान लिया है. वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.