ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले मुखिया के पोते की हत्या, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर की मुखिया सिया देवी के पोते की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है. मृत

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले मुखिया के पोते की हत्या, अपराधियों ने सिर में मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SARAN : इस वक़्त की बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर की मुखिया सिया देवी के पोते की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक 18 वर्षीय आकाश कुमार मुखिया के सबसे छोटे पुत्र शैलेन्द्र उपाध्याय का सबसे छोटा बेटा बताया जा रहा है. गोली चलने की आवाज़ से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है. 


बताया जा रहा है कि गांव के ही पास मुखिया के बेटे की एक चिमनी चलती है. मुखिया का पोता अकेले अपनी बाइक से चिमनी पर गया था. वहां पहले से ही घात लगाते बदमाशों ने आकाश को गोली मारकर हत्या कर दी. आकाश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. 


मामले की जांच की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मुखिया के घर पहुंच गए. फिलहाल आकाश को गोली किसने मारी, इस बात की जानकारी अबतक नहीं मिल सकी है.