ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नशे में धुत बोलेरो चालक ने 2 बाइक को रौंदा, दंपती समेत 3 की मौत, 1 घायल

CHAPRA: नशे में धुत बोलेरो चालक ने दो बाइक को रौंद डाला। इस हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गयी। घटना कोपा थाना क्षेत्र के नयका बाजार और रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवा

नशे में धुत बोलेरो चालक ने 2 बाइक को रौंदा, दंपती समेत 3 की मौत, 1 घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: नशे में धुत बोलेरो चालक ने दो बाइक को रौंद डाला। इस हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गयी। घटना कोपा थाना क्षेत्र के नयका बाजार और रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास चौक की है। घटना के बाद लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इस दौरान वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वही घायल शख्स को इलाज के लिए छपरा अस्पताल में भर्ती कराया। बोलेरो को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

मृतकों की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी माधव पांडेय और उनकी पत्नी के रूप में की गयी है। वही दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बरेजा निवासी 24 वर्षीय विवेक की भी इस हादसे में मौत हो गयी जबकि शीतलपुर बरेजा राधेश्याम इस दौरान घायल हो गये। जिन्हें छपरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दाऊदपुर की ओर से एक बोलेरो आ रही थी। ड्राइवर के नशे में होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर पहले छपरा से लौट रहे बाइक सवार को टक्कर मारी। नयका बाजार के पास हुए इस हादसे में माधव पांडेय व उनकी पत्नी की मौत हो गयी। जिसके बाद बोलेरो ने टेकनिवास चौक पर बाइक सवार विवेक और राधेश्याम को भी रौंद डाला। इस घटना में विवेक की मौत हो गयी जबकि राधेश्याम घायल हो गया जिसे छपरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना के बाद बोलेरो का ड्राइवर मौके से भागने लगा तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान मौका पाकर वह फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। वही तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 


कोपा थाना प्रभारी ने बताया कि पहले नयका बाजार में बाइक सवार पति-पत्नी को बोलेरों ने टक्कर मारी उसके बाद टेकनिवास बाजार में एक बाइक को बोलेरो की टक्कर मारी जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। बोलेरो ने इस दौरान एक ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बोलेरो के नंबर के आधार पर पुलिस इसके मालिक की तलाश कर रही है। इस घटना से नयका बाजार और टेकनिवास चौक पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।