ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मासूम से हैवानियत: 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम

SARAN: रिश्तेदार के घर गई 6 साल की बच्ची के साथ पास में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पड़ोस में रहने वाले इस आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ह

मासूम से हैवानियत: 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: रिश्तेदार के घर गई 6 साल की बच्ची के साथ पास में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पड़ोस में रहने वाले इस आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 


गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र निवासी बुधन राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 6 साल की बच्ची अपने रिश्तेदारी के घर आई हुई थी। परसा थाना क्षेत्र स्थित रिश्तेदार के घर के पास रह रहे एक युवक की नजर उस पर पड़ी। अकेला पाकर युवक ने उसे पकड़ लिया और मुंह काला किया। 


मामला सामने आने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर पहुंची जहां युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात कही। पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच छपरा सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।