ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मामी ने दीवार में सिर पटक कर ले ली ढाई साल के अंशू की जान, डाइनिंग टेबल के अंदर कार्टून में पैक मिली लाश

CHHAPRA : रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला छपरा के दाउदपुर से सामने आया है. जहां एक मामी ने अपने ढाई साल के भांजे की दीवार में सिर पटक कर जान ले ली और इस कृत्य को छुपान

मामी ने दीवार में सिर पटक कर ले ली ढाई साल के अंशू की जान, डाइनिंग टेबल के अंदर कार्टून में पैक मिली लाश
Anamika
3 मिनट

CHHAPRA : रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला छपरा के दाउदपुर से सामने आया है. जहां एक मामी ने अपने ढाई साल के भांजे की दीवार में सिर पटक कर जान ले ली और इस कृत्य को छुपाने के लिए शव को कार्टून में पैक कर डायनिंग टेबल के अंदर छुपा दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी मामी माला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि ढाई साल के अंशू की मां प्रतिमा ने एक सप्ताह पहले ही अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया थाऔर वह अभी अस्पताल में भर्ती है. इसी दौरान वह अपने बेटे को अपने मायके में छोड़ दिया था. इसी बीच मामी ने ननद से इर्ष्या में  अंशु को मार डाला. थाने में दर्ज FIR के मुताबिक माला देवी ने ईर्ष्या में उसकी हत्या की है. माला को एक महीने पहले बेटी हुई थी

बताया जा रहा है कि अंशू की मामी माला ने एक महीने पहले बेटी को जन्म दिया था. वहीं उसकी नदद प्रतिमा को दूसरी बार भी बेटा हुआ और इसी कारण ईष्या में माला ने अपने भांजे की जान ले ली. बताया जा रहा है कि ढाई साल का अंशु गुरुवार की शाम चार बजे से ही लापता था. माला ने शोर मचाया कि अंशू का कोई पता नहीं चल रहा है. आस-पास के लोग जमा हो गए और उसकी तलाश करके थक गए पर अंशू का कोई पता नहीं चल पाया. 

मामला पुलिस में पहुंचा और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर में तलाशी लेनी शुरू की तो अंशू का शव उसके ही घर में कार्टून में पैक मिला. जिसके बाद जब माला से पुलिस ने पूछताछ शूरू की तो वह टूट गई और बताया कि एक माह पहले उसने बेटी को जन्म दिया है. अंशु ने ऑपरेशन वाली जगह पर चोट लगा दी थी, जिसके बाद उसने अंशु को धक्का दे दिया. इससे अंशु दीवार से जा टकराया और उसके सिर से खून निकलने लगा. डर के कारण उसने अंशु को कार्टून में बंद कर दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी मामी को गिरफ्तार कर लिया है.