ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

लूट मामले में आरोपी का पिता गिरफ्तार, घर से 6 लाख कैश बरामद, सदमे में आकर मां और बहन ने कर ली खुदकुशी

CHAPRA: सारण के मढ़ौरा में कैश वैन से 40 लाख रुपए लूट मामले की पुलिस जांच कर ही रही थी कि तभी मामले में नया मोड़ सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी सोनू के घर में छापेमारी कर 6 लाख रु

लूट मामले में आरोपी का पिता गिरफ्तार, घर से 6 लाख कैश बरामद, सदमे में आकर मां और बहन ने कर ली खुदकुशी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: सारण के मढ़ौरा में कैश वैन से 40 लाख रुपए लूट मामले की पुलिस जांच कर ही रही थी कि तभी मामले में नया मोड़ सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी सोनू के घर में छापेमारी कर 6 लाख रुपये बरामद किया। वही इस दौरान आरोपी के पिता चंदेश्वर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। यह सदमा सोनू की मां और बहन बर्दाश्त नहीं कर पाईं और एक साथ दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के खारदरा की है। 


पुलिस ने लूट मामले में सोनू पांडेय के घर से छह लाख रुपये बरामद किया था। हालांकि छापेमारी के दौरान सोनू पांडेय की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपी सोनू अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर सोनू की मां और बहन ने सदमे में आकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से आरोपी की बहन रुपा कुमारी का लिखा सुसाइड नोट मिला है।


पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतका रुपा कुमार ने यह लिखा है कि पुलिसवाले यह बात नहीं समझेंगे क्योंकि कानून सिर्फ पैसे वालों की बात सुनती हैं। मेरे माता-पिता हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा और बेटी भविष्य में कुछ अच्छा काम करें लेकिन अफसोस कि उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। हम लोग गरीब जरूर हैं लेकिन गलत नहीं है और मेरे पापा हमेशा से हम सबको एक ही बात समझाते हैं कि बेटा मर जाना मगर कभी गलती नहीं करना। मेरे पापा बहुत बदनसीब हैं मेरे पापा का सपना पूरा ना हो सका। सोनू को हम समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना इसमें मेरे माता पिता और परिवार का दोष नहीं है। इसलिए कृपया मेरे बाकी के परिवार को कष्ट ना पहुंचाया जाए। 


लूट मामले के आरोपी सोनू की मां और बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर मढ़ौरा एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी ली। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सदमे में आकर मां और बेटी ने यह कदम उठाया जिसे सुनकर इलाके के लोग भी सकते में है। वही पुलिस चालीस लाख लूट मामले की जांच में जुटी है। आरोपी सोनू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।